भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अपने जन्मदिन पर माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुच कर दर्शन पूजन किया, बस्तर समेत भारतवर्ष की खुशहाली की कामना की

Uncategorized

जगदलपुर : आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म दिन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का भी जन्म दिन है। अपने जन्मदिन पर माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुच कर दर्शन पूजन किया, बस्तर समेत भारतवर्ष की खुशहाली की कामना की। उसके बाद बालाजी मंदिर पहुंच भगवान बालाजी जी की पूजा अर्चना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। जिसमें महापौर संजय पांडे, सुरेश गुप्ता, कलावती कसेर, राजपाल कसेर, एवं काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

शहर के महात्मा गांधी विधालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने पौधरोपण किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गजमाला व त्रिशूल भेंट कर श्री देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के प्रति आस्था और स्नेह व्यक्त किया।

जगदलपुर के लाड़ले विधायक किरण देव के जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर पुष्पगुच्छ तैयार कर उन्हें भेंट किया, मासूम बच्चों के इस स्नेह और शुभकामनाओं से विधायक भावुक हो उठे और उन्होंने बच्चों का आशीर्वाद लिया। विधायक किरण देव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उनके लिए सबसे अनमोल उपहार है, जो उन्हें समाज के भविष्य से मिला है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *