बीजापुर में शनिवार को पत्रकारों के लिए वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

बीजापुर, दि. 13 सितंबर 2025छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में शनिवार 13 सितम्बर को पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से पत्रकारों के लिए वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय है— “नक्सलवाद मुक्ति का मार्ग : सुरक्षा से समावेशी विकास की ओर”। इसमें केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी, जिलाधिकारी संबित मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पत्रकारों को दी जाएगी। इसमें खासतौर पर नक्सल समर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025, “माओइस्ट-फ्री पंचायत” अभियान, समर्पण करने वाले नक्सलियों को विशेष प्रोत्साहन, बस्तर क्षेत्र में सड़कों और पुलों का निर्माण, मोबाइल नेटवर्क और बिजली की सुविधा, ‘नियाद नेल्लनार’ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार सुरक्षा अभियानों और विकास कार्यों के माध्यम से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में राज्य व केंद्र सरकार काम कर रही है। पंचायतों को नक्सल-मुक्त घोषित करने पर विशेष अनुदान और बुनियादी ढांचे की तेजी से उपलब्धता ने स्थानीय लोगों में विश्वास जगाया है। पुनर्वास नीति के अंतर्गत हिंसा से प्रभावित परिवारों और समर्पित नक्सलियों को आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार और शिक्षा के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।इस वार्तालाप कार्यक्रम से पत्रकारों को मौके पर चल रही योजनाओं की वस्तुस्थिति समझने और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *