प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बस्तर के विकास से कोई सरोकार नहीं है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Uncategorized

रायपुर : 11सितंबर2025, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट हो रहा है। लेकिन यह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि, दीपक बैज बस्तर का विकास नहीं चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि बस्तर में तरक्की आए।

साव ने कहा कि, दीपक बैज को तरक्की और विकास से कोई नाता नहीं है। बस्तर तेज गति से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। दुनिया बस्तर की ओर आकर्षित हो रही है। साय सरकार में बस्तर की दिशा बदल रही है। विकास की सौगात बस्तर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। इससे कांग्रेसियों को तकलीफ हो रही है। आदिवासियों का विकास उनसे देखा नहीं जा रहा। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जापान प्रवास से आने के बाद तत्काल बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने गए, मंत्री और अधिकारी भी लगातार दौरा कर रहे हैं। वहीं बाढ़ में हुए नुकसान की भरपाई शुरू कर दी गई है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, खेल विभाग का नवीन दायित्व मिलने के बाद खेल से जुड़े प्रतिनिधि मिलने पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनसे खेलों और खिलाड़ियों के विकास पर चर्चा हो रही है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की है। नवा रायपुर में शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर विस्तार से बातचीत हुई है। और बीसीसीआई के साथ एमओयू करने का मामला सरकार के समक्ष विचाराधीन है। सरकार आने वाले समय में इस पर निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *