बसंतपुर :जिला राजनांदगांव (छ0ग0),बसंत पुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में बसंतपुर पुलिस और निरीक्षक विनय परमार टीम साइबर सेल की संयुक्त कर्यवाहीप्रा में गुम मोबाईल 06 नग किमती लगभग 01 लाख रूपये को थाना बसंपतुर पुलिस राजनांदगांव द्वारा बरामद किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण:- थाना प्रभारी एमन साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 07.09.2025 को राजनांदगांव शहर में गणेश चतुर्थी झांकी देखने आये आवेदक 01. नरेश कुमार साहू पिता फूलचंद साहू निवासी मोहारा जिला राजनांदगांव 02. डिकेश वर्मा पिता भैरव लाल वर्मा निवासी ग्राम लिटिया 03. यशवंत देशमुख पिता मोहन देशमुख निवासी देवपी नगपुरा जिला दुर्ग 04. भूपेन्द्र यादव पिता स्व0 भारत भूषण यादव निवासी गेटाटोला थाना गोटाटोला जिला मोहला मानपुर अं0चौकी
05. साहिल रजक पिता मुन्ना रजक निवासी चिखली पुलिस चौकी चिखली 06. योगेश साहू पिता संतराम साहू निवासी ग्राम टीपानगढ थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 07.09.2025 को राजनांदगांव शहर में झॉकी के दौरान झॉकी देखने आये थे और झॉकी के दौरान उपरोक्त आवेदकगणो मोबाईल गुम हो गया है। जिसे त्वरित कार्यवाही करते हुए सायरब सेल राजनांदगांव मदद से आवेदकगणो के गुम मोबाईल को बरामद सपुर्दनामा पर दिया गया।
आवेदकगण द्वारा जिला राजनांदगाव पुलिस एवं थाना बसंतपुर की कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस का अभार व्यक्त किया गया एवं आम जनता को गुम मोबाईल प्राप्त होने उपरान्त, उनका उपयोग न करते हुए नजदीकी थाना में जमा करने हेतु किया अपील। आगे भी जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के पतासाजी जारी रहेेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, निरीक्षक विनय परमार, उप निरीक्षक कैलाश मराई सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति, कीर्तन अहीर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।