मुख्यमंत्री आज रायपुर और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Chhattisgarh

रायपुर :दिनांक 11 अगस्त 2019 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज 11 अगस्त को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सवेरे 11.40 बजे रायपुर के नया बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।  बघेल दोपहर 12.10 बजे साइंस कॉलेज मैदान में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.10 बजे भिलाई के पदुमनगर एसएमए 9 में  झूलेलाल चाहिला महोत्सव में शामिल होने के बाद 1.50 बजे दुर्ग के तिरगा में दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे।  दोपहर 2.35 बजे पाटन विकासखंड के ग्राम सेलुद पहुंचेंगे और वहां मिनीमाता की मूर्ति का लोकार्पण करने के बाद शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.50 बजे अपने भिलाई 3 स्थित निवास पहुंचेंगे।

https://youtu.be/FjqGpioF7BI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *