मुख्यमंत्री इनडोर स्टेडियम में विश्व आदिवासी दिवस के उल्लास में लोक नर्तकों के साथ झूम कर नाचे

Chhattisgarh

रायपुर, 09 अगस्त 2019, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए।आदिम जाति अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम,उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहेरिया, विधायक  मोहन मरकाम और शिशुपाल सोरी समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज यहां इनडोर स्टेडियम में विश्व आदिवासी दिवस के उल्लास में लोक नर्तकों के साथ झूम कर नाचे। मुख्यमंत्री लोक नर्तकों के साथ ताल से ताल मिला कर माँदर पर थाप दी और नर्तक दल के साथ स्वम भी थिरके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *