प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे…

National

नई दिल्ली : पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय अंतिम दर्शन के लिए आज 12बजे  लाया जाएगा। अन्तिम संस्कार के लिए शाम 04बजे राजकीय सम्मान के साथ श्मशान घाट के जाया जायगा।

भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं रहीं. देर रात AIIMS में उनका निधन हो गया। सुषमा स्वराज को कार्डिएक अरेस्ट आया था। उनके जाने ने पूरा देश गमगीन है। देश-दुनियाभर के नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे

पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार से मुलाकात की। बेटी के सिर पर हाथ फेरा और हिम्मत दी। इस दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *