एनआईए ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र के निवासी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र के निवासी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पर नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का प्रमुख सदस्य होने का आरोप है। वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था, लेकिन गुप्त रूप से नक्सल गतिविधियों में संलिप्त था।

एनआईए की टीम को लंबे समय से आरोपी युवक की गतिविधियों पर शक था और उस पर नजर रखी जा रही थी। मौका मिलते ही एनआईए ने उसे रोहतक से हिरासत में ले लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक टैबलेट, दो मेमोरी कार्ड, एक सिम कार्ड समेत नक्सलियों से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने युवक की जानकारी सार्वजनिक नही की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *