रायपुर : दिनांक 23.07.25, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के थाना विधानसभा का मामला, रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया है कि कंपनी केमप्लास्ट प्रोडक्टस प्रायवेट लिमिटेड में कार्यरत आवेदक अनुराग अग्रवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ कार्यरत साथी सागर तिवारी एकाउटेंट के पद पर है।

जो 1 जुलाई 2024 से अब तक अवैध तरीके से कंपनी के खाते से अपने निजी लाभ के लिये विभिन्न खातों में ऑनलाईन ट्रांजेक्शन कर 1,20,00,000/-रूपये (एक करोड़ बीस लाख रूपये) का गबन करके अमानत में ख्यानत किया गया। पुलिस ने कड़ाई के साथ आरोपी सागर तिवारी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – सागर तिवारी पिता भागीरथी तिवारी उम्र 30 साल निवासी अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।