पूर्व सीएम भूपेश बघेल बोले- ताउम्र याद रहेगा तोहफा,परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी

Uncategorized

रायपुर : 18जुलाई2025,पूर्व सीएम भूपेश बघेल बोले- ताउम्र याद रहेगा, पूर्व सीएम ने बेटे के जन्मदिन पर ईडी के ऐक्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ताउम्र यह तोहफा याद रहेगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जन्मदिन का जैसा तोहफा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने चैतन्य बघेल का रखा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को लेकर मामले की सुनवाई अदालत में शुरू हो गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को चैतन्य बघेल की पांच दिन की रिमांड मंजूर कर दी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी के बाद चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में सीधे पेश कर दिया है। संयोग से आज ही चैतन्य का जन्मदिन भी है। बताया जा रहा है कि नए सबूत मिलने के बाद ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। यह पिता-पुत्र का साझा आवास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *