रायपुर: 18 जुलाई2025, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सवेरे सवेरे प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहुंची, भूपेश बघेला को दिया झटका। सीआरपीएफ जवानों की टीम और ED की तीन गाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के निवास पहुंची। जवानों की सुरक्षा के बीच बघेल के घर के अंदर तलाशी शुरू है। भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल का आज 18जुलाई को जन्म दिन है।

सूत्रों के मुताबिक कथित शराब घोटाले, मनी लांड्रिंग, शहीद कई मामलों की जांच की जा रही है। कांग्रेसियों के बीच हलचल तेज हो गई है।

तीन गाड़ियों में ED की टीम सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के निवास पहुंची. उनके साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद है। इसके पहले भी भूपेश बघेल के निवास रायपुर और भिलाई में ED ने कई बार छापेमार कार्रवाई कर चुकी है।

जब कांग्रेस की सरकार थी तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेला के रहते उनके पुत्र चैतन्य बघेल से पूछ ताछ के लिए ED ऑफिस बुलाया गया था।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया ( ट्विटर पर भूत पेश बघेल ने किया ट्वीट ) पर किया पोस्ट ईडी रेड पर भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा.” ED आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।”
(“छापेमारी की यह कार्रवाई भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है: सूत्र”)