रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी मयंक अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कोरबा में वनमंडलाधिकारी के पद पर कार्यरत अग्रवाल को अब सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए,
चिप्स (CHiPS) रायपुर का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।यह आदेश 3 जुलाई 2025 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया। इस बदलाव को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव अंशिका पाण्डेय ने डिजिटल हस्ताक्षर कर जारी किया।