एसपी आफिस के सामने चाय गुमटी में युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized

जगदलपुर : 29जून2025, रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित चाय की गुमटी में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कावापाल के सरपंच पति कमलोचन बघेल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कमलोचन बघेल कुछ दिनों से बीमार था और डिमरापाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था।

वह शनिवार शाम लगभग 5 बजे अस्पताल से निकला था, जिसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं थी।घटना की सूचना मिलने पर मृतक का भाई फगनूराम बघेल, जो कि स्वयं पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत है, मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसको लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *