सीतापुर : 22जून2025,अंबिकापुर के सीतापुर विधायक ने बाढ में बहे लोगों की खोज बिन हेतु सरगुजा एवं जशपुर जिले के एस पी से विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया बातचीत। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोंढागांव के मैनी नदी में आज से चार दिन पूर्व चार लोग जिसमें दो महिला समेत दो बच्चे बाढ़ की वजह से पानी में बह गए थे,,जिनकी खोज ग्रामीण और प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही थी,जिसके लिए सीतापुर पुलिस, केरजू पुलिस के साथ एस डी आर एफ की टीम के साथ ग्रामीण जन और क्षेत्र के विधायक की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद रही। बड़ी मस्कत के बाद कल एक महिला की लाश को खोज कर निकाल लिया गया है,,जो पत्थरों के बीच फंस गई थी।


बता दें कि अभी तक एक महिला समेत दो बच्चों का पता नहीं चल पाया है, जिससे लगता है कि वह घटना स्थल से कही दूर बह गए होंगे, उनकी खोज के लिए सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने सरगुजा जिले के एस पी और जशपुर जिले के एस पी को फोन के माध्यम से कहा है कि वृहद स्तर पर रेस्क्यू टीम लगा कर लापता लोगों की खोज बीन करे ,यह नदी सरगुजा जिले के साथ जशपुर जिले से प्रवाहित होते हुए आगे बढ़ती है,,जिसको लेकर विधायक जी ने यह बाल कहा है कि कही पानी में बहे लोग आगे कही फंसे हो।



वही आप को बता दें कि विधायक के कहने के बाद दोनों जिले की टीम बृहद स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी है,,सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो इस मामले पर बेहद गंभीर हैं,और लापता लोगों की खोज के लिए काम कर रहे हैं,उनका कहना है कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जाए ,इसके लिए हम पूरा प्रयास कर रहे हैं,जल्दी ही बाकी लोगों को खोज लिया जाएगा।
मैनी नदी में बहे लोगों,
के रेस्क्यू की जगह पर पहुंचे थे सीतापुर विधायक
आज से 3 दिन पूर्व सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के ढोंढागांव , मैनी नदी में दो महिला समेत दो बच्चे बाढ़ के कारण बह गए थे,जिनको खोजने के लिए पूरी प्रशासन की टीम और ग्रामीण लगे हुए हैं।सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी भी कल देर शाम रायपुर से सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी लेते हुए,देर रात तक वहां रुके हुए थे। रेस्क्यू की टीम के साथ
पानी में बहे लोगों की खोज बीन करते रहे।
तभी एक महिला की लाश पत्थरों के बीच फंसी हुई मिली,जिसको निकालने का प्रयास किया गया परन्तु पानी का बहाव तेज होने के कारण नहीं निकाल पाए,वही एक व्यक्ति के द्वारा नदी के तेज बहाव में निकालने का प्रयास किया गया परन्तु वह भी पानी के तेज बहाव में फंस गया था जिसे रस्सी के सहारे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का कहना है कि जैसे ही इस घटना की जानकारी उनको हुई तत्काल उनके द्वारा प्रशासन को उनके रेस्क्यू के लिए निर्देशित कर दिया गया था, टीम द्वारा पानी में बहे लोगों की खोजबीन शुरू कर दी गई थी। हम सीधे रायपुर से घटना स्थल पर पहुंचे थे,और देर रात तक हम सभी के द्वारा खोजबीन किया गया,जिसमें एक महिला की बॉडी नदी में पत्थरों के बीच फंसी हुई मिली है,
जिसको निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि यह बड़ी दुखद घटना है।
इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं।