अहमदाबाद प्लेन क्रैश से देश उबरा नहीं था तभी एक और विमान हादसा ,केदारनाथ में गौरीकुंड के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश,6 की मौत

Uncategorized

उत्तराखंड : 15जून2025,अभी अहमदाबाद प्लेन क्रैश से देश उबरा नहीं था तभी एक और विमान हादसा हो गया है।उत्तराखंड के केदारनाथ में गौरीकुंड के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है , जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी है।दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था,बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।गौरीकुंड से ऊपर घास काटने गईं महिलाओं ने हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी।

(“देहरादून : हेली क्रैश की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया दुःख।बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की करता हुआ कामना.. सीएम धामी,X हैंडल पर दी जानकारी, SDRF, स्थानीय प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दल राहत बचाव में जुटा..सीएम पुष्कर सिंह धमी“)

केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, रेस्क्यू जारी*रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था, जिसमें पायलट के अलावा पांच यात्री और एक शिशु सवार थे।

बताया गया कि घाटी में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान हादसा हो गया।सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। खोजबीन और राहत कार्य जारी है।

(“चार धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगाई गई है,यूकाड़ा और डीजीसीए ने लगाई रोक,अगले आदेश तक लगाई गई रोक,हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद लिया गया फैसला“)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *