अहमदाबाद : अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध है. इस विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई. जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल हैं. वह अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे. वहीं अब विजय रुपाणी के निधन की तारीख को लेकर एक हैरान कर देने वाल संयोग सामने आया है.

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन में एक नंबर था, जो सिर्फ एक अंक नहीं बल्कि उनके लिए भरोसे का प्रतीक था. यह नंबर था 1206, जिसे वो अपने लिए लकी समझते थे. इस नंबर को विजय रुपाणी इतना लकी मानते थे कि स्कूटर से लेकर कार तक उनकी सभी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से इसी नंबर 1206 से ही होती रही. लेकिन यही संख्या उनके लिए ऐसी अशुभ हुई कि उनकी जान तक चली गई.