दो व्यक्तियों के विवाद के मध्य, बीच बचाव करने गए पूर्व बी.डी.सी. के ऊपर लोहे की राड से प्राण घातक हमला करना आरोपी को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Uncategorized

जसपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.06.2025 को प्रार्थी संतोष कुमार गुप्ता, उम्र 44 वर्ष, सेनिवासी ग्राम चिटकवाइन , केराडीह, थाना नारायणपुर जिला जशपुर ( छ.ग) ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई, पीड़ित प्रदीप कुमार गुप्ता, जिसका केराडीह में हार्ड वेयर का दुकान है, व वह पूर्व में अपने क्षेत्र का बी डी सी रह चुका है, उसके दुकान के सामने एक फल का दुकान है। शाम करीबन 06.30 बजे आरोपी सामवेल टोप्पो का उक्त फल दुकान वाले से रुपए लेन देन को लेकर वाद विवाद हो रहा था, इसी दौरान प्रार्थी का बड़ा भाई पीड़ित, प्रदीप गुप्ता, उनके मध्य जाकर, झगड़ा शांत कराने हेतु, बीच बचाव करने लगा, तभी आरोपी सामवेल टोप्पो के द्वारा आवेश में आकर, बीच बचाव करने गए प्रदीप गुप्ता को गन्दी गंदी गालियां, व जान से मारने की धमकी देते हुए, अपने हाथ में रखे लोहे की राड से उसके सर में वार कर दिया गया, जिससे प्रदीप गुप्ता बेहोश हो गया, जिसे गंभीर हालत में इलाज हेतु कुनकुरी के हॉस्पिटल ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में तत्काल प्राण घातक हमला के लिए बी एन एस की धारा 296,351(2) व 109(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना के चंद घंटों में ही आरोपी सामवेल टोप्पो को हिरासत में ले लिया गया व उसके कब्जे से हमला में प्रयुक्त लोहे की राड को भी बरामद कर जप्त कर लिया गया है। आरोपी सामवेल टोप्पो, मुंबई में काम करता है, व वह कुछ दिनों के लिए अपने गृह ग्राम आया हुआ था, वह घटना कारित कर वापस मुंबई भागने के फिराक में था, परंतु पुलिस की त्वरित कार्यवाही के कारण पुलिस की गिरफ्त में आया।पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सामवेल टोप्पो के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में, थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक आर. एस. पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप, आरक्षक हरिराम यादव, सुरेश एक्का व नगर सैनिक बीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पूर्व बी डी सी के ऊपर लोहे की राड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *