मुख्यमंत्री की सड़क निर्माण की घोषणा से आदिवासी समाज सहित सभी में हर्ष:देवलाल ठाकुर

Chhattisgarh

रायपुर : 2जून2025, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सुशासन तिहार के मौके पर , चुनाव जुनवानी-चिखली सड़क मार्ग निर्माण के लिए 11.47 करोड़ रुपए की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की है। श्री ठाकुर ने कहा कि जुनवानी-चिखली सड़क निर्माण से जिले के अंतिम छोर पर बसे दो विकासखण्डों की दूरी 30 किलोमीटर से घटकर अब महज 4 किलोमीटर रह जाएगी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के रहवासियों, आदिवासियों को इस सड़क निर्माण से काफी राहत मिलेगी। पिछले कई वर्षों से इस मार्ग निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे थे। पूर्व में उनके (स्वयं श्री ठाकुर के) जिला पंचायत अध्यक्षीय कार्यकाल में भी इस काम के लिए 84 लाख रुपए की मंजूरी मिली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह काम पूरा नहीं हो पाया था। अब सुशासन तिहार के दौरान के मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को बजट में राशि जोड़कर काम शुरू करने के निर्देश देकर ग्रामीणों के सपनों को साकार किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जिस छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा दिया, उसे सँवारने का काम वही करेगी। इस सड़क के बनने के बाद इन इलाकों के लोगों को इलाज या अन्य कार्यों के लिए दल्लीराजहरा या जिला मुख्यालय जाना हो तो उन्हें अब 30 के बजाय सिर्फ 04 किलोमीटर का फासला ही तय करना पड़ेगा। यही ‘विष्णु का सुशासन’ है जो अपनों के बीच की दूरियाँ कम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *