बीजापुर : 1 जून 2025,अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर नशा मुक्ति अभियान बीजापुर पुलिस द्वारा चलाया गया। जनता को नशा मुक्ति के जागरूक किया गया, यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ ,लोग इस कार्यक्रम में बढ़ – चढ़ कर भाग लिए।
अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर दिनांक 31 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैदान में एक प्रभावशाली नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन को त्यागने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) सुदीप सरकार, विनीत साहू उप पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी महिला सेल, महिला सेल से एएसआई पूनम शर्मा, यातायात विभाग से एएसआई विजय मंडावी, ए एस आई लखनलाल यादव, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के केंद्र प्रभारी सतीश मिश्रा एवं सदस्यगण, रेडक्रॉस संस्था के जिला संगठक नर्वेद सिंह, पुलिस एवं यातायात शाखा के जवान तथा सामान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु एक नाट्य प्रस्तुति से की गई, जिसमें कलाकारों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करते हुए नागरिकों से नशा त्यागने की अपील की।
- उप पुलिस अधीक्षक सुदीप सरकार ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि “नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को कमजोर करता है। इससे लड़ने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।”
- उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “युवाओं को चाहिए कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन और समाज के लिए सकारात्मक योगदान दें।”
- पूनम शर्मा ने अपने वक्तव्य में नशे के कारण महिलाओं एवं बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए कहा कि “नशा त्यागने से ही परिवार और समाज सुरक्षित रह सकता है।”
- “नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी सतीश मिश्रा ने नशे के आदि व्यक्तियों नशा मुक्ति केंद्र मे लाने की अपील की “
- इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के सदस्यों एवं रेडक्रॉस से नर्वेद सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके सक्रिय सहयोग एवं प्रेरणादायक संवादों ने उपस्थित लोगों को गहरी सोच और सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित किया।
- कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितों द्वारा नशा न करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने की सामूहिक शपथ के साथ किया गया।
- यह आयोजन नशामुक्त समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा, जिसने आमजन के बीच जागरूकता और दृढ़ संकल्प का संचार किया गया।