राजघराने के राजा और जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह को अदालत ने भेजा जेल

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : सक्ती: 22मई 2025,छत्तीसगढ़ की सक्ती जिले के राजघराने के राजा और जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह को कोर्ट ने आज सजा सुनाई है ,गंभीर धाराओं में दोषी करार पाए जाने के बाद जेल भेजा गया है ,सक्ती राजघराने के नए राजा और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह को विशेष न्यायालय (फास्ट ट्रैक) ने गंभीर आपराधिक मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

सक्ती राजपरिवार के प्रमुख धर्मेंद्र सिंह को सक्ती अदालत ने बलात्कार के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर सात साल की सजा दी है। राजा धर्मेंद्र सिंह को जेल भेज दिया गया है। धर्मेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य भी हैं

हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं से जुड़ा हुआ है और सजा के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है गौरतलब है कि यह मामला सक्ती राजघराने की ही एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन के बाद राजघराने की जिम्मेदारी राजा धर्मेंद्र सिंह ने संभाली थी, लेकिन जल्द ही उन पर गंभीर आरोप लगने के बाद अब अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया है।फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले के विचारण के बाद धर्मेंद्र सिंह के विरुध्द आरोप प्रमाणित पाया और उन्हें धारा 376 के मामले में सात वर्ष और धारा 450 में पांच वर्ष की सजा दी है। धर्मेंद्र सिंह के विरुध्द पांच हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। न्यायालय के द्वारा सजा दिए जाने के बाद धर्मेंद्र सिंह को जेल दाखिल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *