उत्तर प्रदेश : 17मई 2025,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है. पिछले चार वर्षों में 183 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है.
सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बीते चार वर्षों में 183 अफसरों-कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. इनमें से 122 अधिकारियों पर जांच बैठाई गई है और 55 को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि 6 को निलंबित कर दिया गया है.