आयुक्त विश्वदीप ने जोन 10 के वार्ड 56 में सर्वोदय नगर तालाब का किया निरीक्षण

Chhattisgarh

रायपुर : 14मई2025,आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 10 क्षेत्र के अंतर्गत लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय नगर तालाब का निरीक्षण निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष  सचिन बी. मेघानी, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे,उप अभियंता निवृत्ति परमार की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने तालाब के भीतर गन्दा पानी जाने से रोकने बाहर नाली बनवाकर उसके माध्यम से वहाँ के रहवासियों के घरों से प्रतिदिन निकलने वाला गन्दा पानी की सुगम निकासी करवाने के निर्देश दिए हैँ. इसके पश्चात तालाब के चारों ओर टोवाल बनाने और तालाब की सफाई करवाने के बाद राज्य शासन द्वारा राज्य प्रवर्तित योजना सरोवर धरोहर के अंतर्गत स्वीकृति अनुसार तालाब के पार में चारों ओर पाथ वे का निर्माण करवाने सहित तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य करवाने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने आम्रपाली सोसायटी के पास मार्ग में नाला सफाई का निरीक्षण कर नाला सफाई बारिश के पूर्व व्यवस्थित तरीके से करवाने के निर्देश दिए हैँ. वहीं आयुक्त ने मार्ग में कब्जा जमाकर लगाए जा रहे अवैध ठेलों और गुमटियों को अभियान चलाकर हटाते हुए मार्ग का यातायात सुगम बनाने सहित गंगा डायग्नोस्टिक हॉस्पिटल के सामने सड़क पर वाहन पार्किंग ना होने देकर व्यवस्थित वाहन पार्किंग करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैँ, ताकि मार्ग में पार्किंग के चलते सड़क यातायात बाधित होने की समस्या दूर की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *