उप मुख्यमंत्री अरुण साव सारागांव के समीप हुए सड़क हादसे पर जताया दुःख

Uncategorized

रायपुर : 12मई 2025,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर सारागांव के समीप हुए सड़क हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, अत्यंत हृदय विदारक घटना हुई है। इसमें 13 लोगों का दुखद निधन हुआ है। उन्होंने सभी मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों पर सहानुभूति प्रकट की।

साव ने कहा कि, दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। जो घायल हैं, उनका इलाज आंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि, इस हादसे की जांच होगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *