कोंडागांव पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़,2 खूंखार माओवादी ढेर

Chhattisgarh

कोंडागांव : किलम -बरगुम मरकाम पाल मुठभेड़।
दिनांक 16/04/2025,हमारे कोंडागांव पुलिस नक्सलियों को दे रहे हैं लोहा, IPS अक्षय कुमार ने सम्हाली कमान।

जमकर मुठभेड़ हो रही है।  मुठभेड़ में 2 खूंखार माओवादी मारा गया है।पूर्वी बस्तर (East Bastar Division)का DVCM हलदर एवं ACM रामे मुठभेड़ में मारे गये .AK-47 Rifle एवं अन्य हथियार & गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। जिला कोंडागांव & नारायणपुर के सीमा से सटा किलम -बरगुम मरकाम पाल क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर कोंडागांव DRG/Bastar Fighters टीम माओवादी विरोधी अभियान पर दिनांक 15/04/2025 निकली थी। अभियान के दौरान दिनांक 15/04/2025 शाम सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई l मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद l

मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर (East Bastar Division)का खूंखार माओवादी कमाण्डर DVCM हलदर एवं ACM रामे को मार गिराने मे सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली । मारे गये माओवादी पर 08.00 लाख एवं 05.00 लाख खुल 13 लाख का इनाम है घोषित lमुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 Rifle एवं अन्य हथियार, विस्फोटक, एवं माओवादी सामग्री बरामद हुआ।सर्च अभियान जारी है। IPS अक्षय कुमार ने दी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *