सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 10.04.25,सट्टा संचालित करते 04 सटोरिये को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार तो तेलीबांधा पुलिस ने भी 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।सटोरियों के कब्जे से नगदी रकम 10,640/- रूपये जप्त किया वही तेलीबांधा पुलिस ने 1200 रुपए जप्त किया है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 09.04.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ व्यक्ति अंको में दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित करते 04 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 10,640/- रूपये, सट्टा-पट्टी एवं डाट पेन जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 56/25 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अरूण सोना थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध मारपीट, चोरी, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट सहित अन्य प्रकरणों के लगभग 09 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी प्रदीप चौहान पूर्व में नारकोटिक एक्ट, आबकारी एक्ट तथा आर्म्स एक्ट, आरोपी राज कुरील पूर्व में सट्टा तथा आरोपी राकेश कन्नौजे भी पूर्व में सट्टा के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है।

*गिरफ्तार आरोपी*

  • 01. राज कुरील पिता महेश कुरील उम्र 24 साल निवासी कालीबाडी गितेश भोजनालय के पास थाना कोतवाली रायपुर।
  • 02. राकेश कन्नौजे पिता दुर्याेधन कन्नोजे उम्र 48 साल निवासी काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
  • 03. प्रदीप चौहान पिता गजानंद चौहान उम्र 35 साल निवासी गांधी नगर कालीबाडी थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
  • 04. अरूण सोना पिता परमेश्वर सोना उम्र 45 साल निवासी गांधी नगर कालीबाडी थाना कोतवाली रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. केशव सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, विक्रम वर्मा, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, विकास क्षत्रिय तथा थाना कोतवाली से प्र.आर. प्रेम नेताम एवं आर. शिवराज बघेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं

और तेलीबांधा पुलिस ने दिनांक 08.04.2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर स्थित देवारपारा में रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर अंको में दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित करते विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 02 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1200/- रूपये, सट्टा-पट्टी एवं डाट पेन जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 200/25 धारा 112, 3(5) बी.एन.एस. एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार

01. बलदेव बार्सगडे पिता सेवकराम बार्सगडे उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाषनगर देवार पारा तेलीबांधा जिला रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *