डभरा : जांजगीर जिला के डभरा विकाशखंड अंतर्गत नगर पंचायत चंद्रपुर सीएमओ मुन्नालाल देवांगन के विरोध में नगर पंचायत अध्यक्ष किशन लाल देवांगन सहित दर्जनों पार्षदों ने कलेक्टर से सीएमओ के निलंबन की माँग करते हुए आरोप लगाया कि बार बार बैठक के लिए एजेंडे सहित आवेदन देने पर भी सीएमओ द्वारा नियमो को ताक में रखते हुए आज पर्यंत बैठक आहूत नही किया गया जिसके कारण नगर पंचायत चंद्रपुर के कई हितग्राही मुलक योजना एवं विकाश कार्य ठप पड़ गया है, साथ सीएमओ द्वारा नगर में परिषद के विरोध में मिथ्या बयान बाजी कर विवाद की स्थिति निर्मित किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि सीएमओ द्वारा निकाय के कर्मरचारियो को फर्जी एवं झूठे प्रकरण में फंसा कर निलंबन एवं बर्खास्त करने की साजिश किया जा रहा है जिसके कारण निकाय के कर्मचारी भी मानसिक रूप से प्रताणित एवं डरे हुए है। साथ ही आरोप लगाया कि सीएमओ मुन्नालाल देवांगन जिसका मूल पद सहायक राजस्व निरीक्षक है पूर्व से ही आपराधिक प्रवित्ति का है जिसका आंकलन उसके सर्विस बुक से किया जा सकता है और पूर्व में पदस्थ निकायों के परिषद एवं जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
उक्त आरोप लगाते हुए कलेक्टर जांजगीर से नगर पंचायत चंद्रपुर अध्यक्ष एवं पार्षदों ने सीएमओ की निलंबन की गुहार लगाए है।