रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रंगों और उल्लास के महापर्व होली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि होली हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश भी देता है। आज मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ गृह ग्राम में परिवार के साथ साथ क्षेत्रवासियों के साथ जमके होली खेल रहे हैं।
इस पावन अवसर पर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम का संचार हो, यही कामना है।