रायपुर : दिनांक 16 जुलाई 2019, भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेत्री और अजजा आयोग की उपाध्यक्ष अनुसूइया उईके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामना और बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि उईके अविभाजित मध्यप्रदेश के ज़माने से एक मज़बूत नेत्री और ख़ासकर प्रदेश के आदिवासियों की मुखर आवाज़ रही है। छग के राज्यपाल पद पर इनकी नियुक्ति से प्रदेश को इनके विशद अनुभवों का काफ़ी लाभ मिलेगा। उसेंडी ने कहा कि एक सामान्य परिवार से आकर उईके ने देश-प्रदेश की राजनीति में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। उसेंडी ने उम्मीद जताया है कि नए दायित्व में भी महामहिम प्रदेश में अपने कार्यों से गहरी छाप छोड़ेंगी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में उइके की नियुक्ति से भाजपाजनों और प्रदेश की जनता में हर्ष है।