नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात करीब 10 बजे हुई भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत

National

रायपुर, : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म चेंज होने की अफवाह से भगदड़  मच गई।हुए हादसे में 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई।10 अन्य घायल हैं।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात करीब 10 बजे हुई भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई।

इस घटना से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।

लिखा है कि नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन में घटित भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

  • New Delhi…

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से भगदड़ में मरने वालों का आंकड़ा 18 तक पहुंचा.अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि.मृतकों में 11 पुरुष, 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल.LNJP अस्पताल के प्रवक्ता का बयान –कुल 12 घायलों का इलाज जारी.कुछ घायलों को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया.रेलवे विभाग ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए. पूरे मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित…

  • New Delhi…
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में मुआवजे की घोषणा.
  • मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा.
  • गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख का मुआवजा.
  • मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1 लाख की सहायता.
  • घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत की घोषणा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *