इस बार हम टी एस सिंहदेव की अगुवाई में चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित ही हमारी सरकार बनेगी : डॉ चरण दास महंत

Chhattisgarh

अम्बिकापुर : इन दोनों छत्तीसगढ़ की राजनीति में राजनीतिक सियासत तेज । नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने भूपेश बघेल को किया किनारे और दे डाला बड़ा बयान। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा इस बार हम सब एक रहेंगे और महाराज साहब (टी एस सिंहदेव) की अगुवाई में चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित ही हमारी सरकार बनेगी. महंत ने ये भी स्वीकारा कि हम सब एक नहीं थे, इसलिए चुनाव हारे हैं, लेकिन अब सब एक होकर काम करेंगे.”टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस”: दरअसल, अम्बिकापुर में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की के लिए चुनाव प्रचार करने डॉ चरण दास महंत अम्बिकापुर पहुंचे थे. यहां घड़ी चौक पर वो एक आम सभा को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने मंच से ये कहा कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगी. जब मीडिया ने चरण दास महंत से पूछा कि क्या अगली बार बाबा सीएम बनेंगे तो उन्होंने यह बड़ा बयान दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *