गांजा के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर  :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय ।दजप छंतबवजपबे ज्ंेा थ्वतबम टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को म्दक जव म्दक एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 02.02.25 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत साहू समाज भवन स्थल से कांदूल रोड पास कुछ व्यक्ति खड़े है, जो अपने पास बिक्री हेतु गांजा रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रोहन ऊर्फ पिंटू शर्मा, गोपाल आसुदानी एवं कमल किशोर वैष्णव होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें पॉलीथीन की तलाशी लेने पर पॉलीथीन में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रोहन ऊर्फ पिंटू शर्मा, गोपाल आसुदानी एवं कमल किशोर वैष्णव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.776 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 2000/- रूपये एवं 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 28/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. रोहन ऊर्फ पिंटू शर्मा पिता खेलन प्रसाद शर्मा निवासी भाठागांव थाना कुरूद जिला धमतरी।*

*02. गोपाल आसुदानी पिता देवादास आसुदानी उम्र 24 साल निवासी आरडीए कालोनी डिपरापारा थाना डी0डी0 नगर रायपुर।*

*03. कमल किशोर वैष्णव पिता शिव कुमार निवासी बीएसयूपी कालोनी ब्लॉक 15 म0नं0 4 काठाडीह थाना मुजगहन जिला रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *