राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मु जी का किया अपमान, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संपूर्ण आदिवासी समाज, देशवासियों से मांगे माफी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

रायपुर। आज संसद में केंद्रीय बजट पेश होगा। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, ये 2047 के विकसित भारत के निर्माण का बजट होगा। आम लोगों के जीवन को सहज और सुलभ बनाने का बजट होगा। निश्चित रूप से आज इतिहास रचने जा रहा है। 8वीं बार निर्मला सीतारमण जी बजट पेश करने जा रही है। यह बजट देश को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 10 सालों में बजट के माध्यम से लोगों के जीवन को ऊंचा उठाने का काम हुआ। निश्चित ही आम लोगों पर लक्ष्मी जी की कृपा होने वाली है।

डिप्टी सीएम साव ने बजट पर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस खुद निराश है। सोचने समझने की शक्ति छीन हो गई है। वहीं अब प्रियंका गांधी अपने भाई और मां के बचाव में आई है। मां और बेटे ने आदिवासी बेटी को अपमानित किया है। राष्ट्रपति के लिए अपमानक शब्दों का उपयोग किया है। यह दुर्भाग्यजनक है। साव ने कहा कि, कांग्रेस के शाही परिवार को आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति बनने पर सहन नहीं हो रहा है, सर्वोच्च पद पर बैठी व्यक्ति के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किया है, ये बहुत दुर्भाग्यजनक है। इन्हें संपूर्ण आदिवासी समाज और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *