नगर पालिका लोरमी में भाजपा ने किया विजय श्री का शंखनाद, दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए
HNS24 NEWS February 1, 2025 0 COMMENTSरायपुर। नगर पालिका लोरमी में भारतीय जनता पार्टी का जीत से शंखनाद हुआ है। यहां पार्टी के दो पार्षद उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस जीत पर उप-मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने दोनों पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं निर्विरोध जीत की खुशी में पार्षदों ने साव का मुंह मीठा कराया और वार्ड के विकास अपनी प्रतिबद्धता जताई।
साव ने कहा कि, यह जीत सरकार के 13 महीने के विकास कार्यों पर मुहर है। अन्य निकायों में भी भाजपा के पक्ष में माहौल है। लगातार हमारे कार्यकर्ताओं की जीत की खबरें आ रही है।
गौरतलब है कि, नगर पालिका लोरमी के वार्ड क्र. 10 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती धारणी देवी जी एवं वार्ड क्र. 17 से भीखम शिवशंकर यादव जी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, इस जीत से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। अध्यक्ष एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों को जिताने राष्ट्रवादी साथीगण भाजपा के विकासात्मक सोच को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हम पूरी ताकत से लड़कर लोरमी सहित सभी निकायों एवं पंचायतों में विराट जीत दर्ज करेंगे।
RELATED ARTICLES
Recent Posts
- नगरीय निकाय चुनाव 2025, जोगी कांग्रेस ने दिया कांग्रेस को समर्थन
- नगर पालिका लोरमी में भाजपा ने किया विजय श्री का शंखनाद, दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए
- रायपुर जिला पंचायत, क्षेत्र क्रमांक 05 से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने दाखिल किया नामांकन
- रायपुर सहित प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- हमारी नीति स्पष्ट है-बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय