स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय भुसू के बच्चों को विधायक रामकुमार टोप्पो दे रहे हैं लठ चलाने का प्रशिक्षण

Chhattisgarh

सीतापुर : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय भुसू के बच्चों को विधायक रामकुमार टोप्पो दे रहे हैं लठ चलाने का प्रशिक्षण,,,

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी अपने विधानसभा क्षेत्र में हमेशा कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करते रहते हैं,,,
बतौली के कन्या स्कूल में बच्चियों को नानचाकू का प्रशिक्षण दे रहे हैं तो वहीं सीतापुर मंडल के ग्राम भुसू
के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों एवं बच्चियों को लाठी चलना सिखा रहे हैं,
सीतापुर विधायक हर स्तर से अपने विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को सबल बनाने का प्रयास कर रहे हैं,,
उनका सबसे ज्यादा प्रयास युवाओं के प्रति है,,
उनका मानना है कि युवा देश के भविष्य है,आगे उन्हें ही देश के लिए काम करना है इस लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना आवश्यक है,,
आज तकरीबन 2 घंटे बच्चों को लठ चलाने का प्रशिक्षण दिया,,
बच्चे लगातार सीखने के लिए मेहनत कर रहे हैं,,
विधायक जी लठ चलाने के साथ ही उनके मानसिकता को मजबूत बनाने के लिए समझा भी रहे हैं,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *