रायपुर : दिनांक 25.12.24 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीराम नगर गार्डन के पास 01 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम हीना उर्फ बबली गोपाल निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.035 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 21,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 849/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।