रायपुर : आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन,आज भी विधानसभा में हंगामेदार रहा, आज नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कल ध्यान आकर्षण के दौरान मैंने इस बात को बार-बार कहा की धान खरीदी में भ्रष्टाचार हो रहा है, धान का बोरा 480 ग्राम का मिला है ये बातें बार-बार दोहराने के बाद मंत्री जी द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया गया और विधानसभा में उन्होंने झूठ कहा कि वहां का पूरा मानक है और मैं आज यह बोरा मंगवाया हूं क्योंकि यहां नापतोल की मशीन लाना संभव नहीं था इसलिए आप चाहे तो तोल कर देख सकते हैं कि इसमें 480 ग्राम ही धान आता है।
मेरी मांग है की मंत्री जो सरेआम स्वीकार कर रहे हैं झूठ बोल रहे हैं, निवेदन करूंगा कि ऐसे झूठ बोलने वाले सदन में असत्य कहने वाले को इस्तीफा देना चाहिए ।