अंतर्गत 7 महत्वकांक्षी आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘अटल विहार योजना’ अंतर्गत वृहद स्तर पर आवास निर्माण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के अतंर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों मे 4450 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनकी कुल लागत रु. 340 करोड़ है। इन परियोजनाओं में 1650 भवनों का निर्माण होगा।

योजना के तहत शासन द्वारा मंडल को 1 रुपये प्रति वर्गफुट की दर पर भूमि आबंटित की जा रही है। राज्य शासन द्वारा रु. 80,000 का अनुदान ईडब्ल्यूएस परिवार को तथा एल.आई.जी परिवार को रु. 40,000 का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
योजना का विवरण एवं परियोजना लागत :-
भुरकोनी रायपुर 61 करोड़, कोकड़ापारा बीजापुर 30 करोड़, ख़रतुली धमतरी 26 करोड़, सिहाद (भखारा) धमतरी 27 करोड़, पथर्रा राजिम 62 करोड़, पुलगांव दुर्ग 104 करोड़ तथा गुरूर बालोद 30 करोड़ है।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा, “अटल विहार योजना का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को किफायती एवं गुणवत्ता युक्त आवासीय सुविधा प्रदान करना है। इस योजना में निम्न एवं कमजोर आय वर्ग के लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा भवनों का निर्माण कर आबंटन किया जाएगा। यह योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।”
माननीय मंत्री आवास एवं पर्यावरण  ओ.पी. चौधरी ने बताया कि अटल विहार योजना अंतर्गत 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ आज  मुख्यमंत्री  द्वारा किया गया है तथा मंडल द्वारा विभिन्न जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में 2150 एकड़ भूमि चिन्हांकित कर आबंटन प्रक्रियाधीन है। प्रदेश में राजधानी से लेकर दुरस्त अंचलो जैसेः-बीजापुर, सरगुजा जशपुर तक जरूरतमंदो को किफायती कीमत पर आवास उपलब्ध कराने का जो छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल का दायित्व है उसे हम पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है।
साथ ही मंडल हितग्राहियों के सुविधा हेतु भूमि के व्यपर्तन में छूट दिया गया है। जिससे मंडल के भूमि आवासीय परियोजन में व्यपर्तित करने पर राज्य शासन द्वारा लागू व्यपर्तन शुल्क, प्रीमियम, अर्थ दंड एवं भी राजस्व के पुनः निर्धारण से छूट प्रदान किया गया है इससे मंडल द्वारा आबंटित 80 हज़ार भवनों के क्रेताओं को लाभ मिलेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में अंकित आनंद (IAS) आवास एवम पर्यावरण विभाग, सचिव सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, श्री कुंदन कुमार (IAS) आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल,  पी दयानंद (IAS) सचिव मुख्यमंत्री,  बसवाराजू एस (IAS) सचिव मुख्यमंत्री, मंडल के अपर आयुक्त हर्ष कुमार जोशी एवं  अजीत सिंह पटेल, मुख्य संपदा अधिकारी पी के सोनवानी तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आयुक्त श्री कुदंन कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीयों अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *