मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माता जी स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल का अंतिम संस्कार कल भिलाई 3 में किया जाएगा

Chhattisgarh

रायपुर : छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता  बिंदेश्वरी बघेल का नीधन होगया। उनकी तबियत पहले से खराब चल रही थीं,और निजी अस्पताल में उनकी ईलाज चल रही थी। आज अचानक तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। उस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने माता जी के साथ ही मौजूद थे।स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल उम्र 83 वर्ष की थी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल की पार्थिव देह को भिलाई 3 निवास ले जाया गया।

शाम 7 बजे से भिलाई -3 , स्थित निजी निवास में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

अंतिम यात्रा कल दिनांक 08 अगस्त को सुबह 11 बजे निजी निवास भिलाई 3 से भिलाई 3 मुक्तिधाम जाएगी, जहां उनकी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *