क्लब में 13 तारीख को लगेगा स्वास्थ्य शिविर।

Chhattisgarh

रायपुर : प्रेस क्लब में 13 तारीख को लगेगा स्वास्थ्य शिविर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी  लगा रहे हैं शिविर। पत्रकार और उनके परिवारों के सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

वर्तमान समय में हार्ट अटैक की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जब नाचते-गाते, चलते-फिरते या फिर बैठे-बैठे ही व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। किसी को उसे बचाने का मौका भी नहीं मिलता है। इसलिए हार्ट की जांच और देखभाल बहुत जरूरी है। हाल- फिलहाल में कई पत्रकार साथियों को भी हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा है। हम नहीं चाहते किसी के साथ कोई अप्रिय घटना घटे। इसलिए रायपुर प्रेस क्लब में 13 अक्टूबर, रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हार्ट की विशेष तौर पर जांच की जाएगी। इसमें इको, ईसीजी और अन्य जांच बिल्कुल मुफ़्त रहेंगी। साथ ही आंखों और दांतों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा डॉक्टर के परामर्श के साथ जरूरी दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। आप सभी पत्रकार साथियों से आग्रह है, इस स्वास्थ्य शिविर का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ उठाएं। अपना और अपने परिवार का खयाल रखें।आप स्वस्थ रहेंगे तो आपका परिवार खुशहाल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *