व्यवहार न्यायाधीश मुख्य परीक्षा हेतु 427 अभ्यर्थी पात्र घोषित

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक, 02 जुलाई 2019, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर को मुख्य परीक्षा हेतु 427 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन द्वारा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश-स्तर) के कुल 39 पद विज्ञापित किए गए थे।यवहार न्यायाधीश (प्रवेश-स्तर) परीक्षा-2019 का 7 मई 2019 को ऑनलाईन लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश-स्तर) परीक्षा-2019 के विज्ञापित पदों का 10 गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित किया जाना था। परंतु वर्गवार, उपवर्गवार, अंतिम चिन्हांकित अभ्यर्थी के समान प्रप्तांकों की पुनरावृत्ति होने के कारण कुल 427 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित हुए।

व्यवहार न्यायाधीश मुख्य परीक्षा-2019 की परीक्षा तिथि पृथक से घोषित की जाएगी। मुख्य परीक्षा हेतु प्रत्येक चिन्हांकित अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश-स्तर) परीक्षा-2019 के लिखित परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *