जगदलपुर : महारानी अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्था का निरीक्षण शनिवार को कलेक्टर हरिस एस ने किया। उन्होंने इस दौरान हास्पिटल के आपातकालीन कक्ष ,सुश्रुत के मेडिकल गहन चिकित्सा कक्ष, सर्जिकल गहन चिकित्सा, ऑपरेशन थियेटर, बाह्य रोग विभाग, मातृ शिशु संस्थान कादिम्बिनी के सोनोग्राफी कक्ष, प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति उच्च निर्भरता केंद्र, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, हमर लैब के पैथोलॉजी, ब्लड बैंक आदि स्थानों का जायजा लिया।