हम अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं : अनुराग सिंहदेव

Chhattisgarh

रायपुर। भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में ऑनलाइन अभियान के साथ ही अब ऑफ लाइन सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। पूरे प्रदेश में ऐसे इलाके जहां पर नेटवर्क विहीन हो या मोबाइल सेवा का उपयोग नहीं किया जा रहा हो, ऐसे स्थानों पर ऑफ लाइन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा है। ऑफलाइन सदस्य मेनुअल फार्म के माध्यम से बनाये जाएंगे। जिसके लिए जिला, मंडल व बूथवार प्रशिक्षित टीमों की तैनाती की गई है जो इस कार्य में जुटे हुए हैं। जिन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क का जुड़ाव नहीं हो पा रहा है वहां ऑफ लाइन सदस्यता को भी चलाया जाएगा।

हम अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं : अनुराग सिंहदेव

भाजपा प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता व जुटे हुए हैं। हम जिस लक्ष्य को लेकर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान के सहभागी बने उसका अच्छा प्रतिसाद हमें मिल रहा है। जिला से लेकर मंडल तक और बूथों तक हमारा लक्ष्य सदस्यता को लेकर है उस दिशा में हम निरंतर गतिमान हैं और हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। प्रदेश सदस्यता अभियान संयोजक सिंहदेव ने पार्टी के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अधिक से अधिक सदस्य भाजपा से जोड़ने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *