आर्मी की स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश, ट्रैक पर रखे 10 डेटोनेटर

Chhattisgarh

बड़ी खबर : मध्य प्रदेश  : आर्मी की स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश, ट्रैक पर रखे 10 डेटोनेटर

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास एक स्पेशल ट्रेन पर बम विस्फोट की कोशिश की गई।

जम्मू और कश्मीर से कर्नाटक जा रही इस ट्रेन में सेना के जवान सवार थे।

ट्रैक पर 10 डिटोनेटर पाए गए, जब ट्रेन इन डिटोनेटर के पास से गुजरी, तो लोकोपायलट ने विस्फोट की आवाज सुनी और तुरंत ट्रेन रोक दी।

इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचित किया, सौभाग्यवश, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

मामले की जांच के लिए एंटी-टेरेरिज्म स्क्वाड (ATS), नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), रेलवे और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *