10 दिनों के अमेरिका प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Chhattisgarh

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अपने 10 दिनों के अमेरिका प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और लोरमी-बिलासपुर की जनता ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने मांदर की थाप के साथ स्वागत किया उप मुख्यमंत्री साव का।

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए साव ने कहा कि, अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, शिकागो, न्यूजर्सी और सेन फ्रांसिस्को का दौरा कर सड़क निर्माण, रखरखाव तकनीकों और पुल निर्माण का अध्ययन किया। इन क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस पर तकनीकी विशेषज्ञों के साथ चर्चा हुई।

इसके साथ ही ग्रीनफील्ड रोड का भी अवलोकन किया। और अमेरिका के प्रमुख शहरों में उपयोग की जा रही प्रौद्योगिकी का अध्ययन किया। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, निश्चित तौर पर अमेरिका की यात्रा का प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि, डिप्टी सीएम  साव के साथ लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह भी गए थे।

*प्रभु श्री राम-श्री हनुमान से लिया आशीर्वाद*

उप मुख्यमंत्री साव स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीधे अपने कार्यकर्ता साथियों के काफिले साथ वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पंहुचे, उन्होंने प्रभु श्री राम-श्री हनुमान का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा “प्रभु श्रीराम की कृपा से यात्रा सफल रही”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *