रायपुर – आज नगर निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता एवं आयुक्त अबिनाष मिश्रा, एमआईसी सदस्य सर्वश्री ज्ञानेष शर्मा, नागभूषण राव, सुन्दर लाल जोगी, आकाष तिवारी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेष चन्नावार, सहदेव व्यवहार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्यअभियंता यू.के. धलेन्द्र, जोन कमिष्नरगणों, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेष राठौर, इमरान खान, कार्यपालन अभियंताओं, विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई । बैठक में 23 विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा की गई। सभी विषयों पर विचार – विमर्ष कर विषयवार आवष्यक निर्देष दिये गये।