गणेश पर्व के दौरान शहर में हुड़दंग करने वाले 4 लोगों के खिलाफ हुई कार्परवाई

Chhattisgarh

रायपुर : पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गणेश पर्व के दौरान शहर के चौक चैराहो, शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए असमाजिक तत्वों पर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 08.09.2024 को सार्वजनिक स्थान पर आरोपी (1) मनीष तेजवानी पिता निर्मल तेजवानी उम्र 30 वर्ष साकिन न्यु आदर्श काॅलोनी नंदई चैक थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0) (2) राहुल राय पिता गुड्डु राय उम्र 19 वर्ष साकिन बल्देवबाग राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) (3) गणेश साहू पिता स्व0 रूमलाल साहू उम्र 29 वर्ष साकिन कन्हारपुरी थाना कोतवाली जिला राजनांदगावं (छ0ग0) (4) आकाश देवांगन पिता श्याम देवांगन उम्र 29 वर्ष साकिन मोतीपुर अण्डर ब्रिज के पास थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) शराब के नशे में मदहोश मिलने जिससे आम लोगों को नागवार गुजरने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही की गई।

शहर के भीड़भाड़ इलाके में अनावेदक रजनीश पंडित पिता सीताराम पंडित उम्र 30 वर्ष साकिन रतनवा पोस्ट खोदरिया थाना फेन्हारी जिला मोतीहारी बिहार हाल- केशरी कैम्प बायपास लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) शराब पीकर पुलिस की उपस्थिति में उत्पात मचाने समझाने पर नहीं मानने से धारा 170/126, 135 (3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिवबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आगे भी शांति व्यवस्था भंग करने वाले असमाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, प्र0आर0 जी0 सीरिल कुमार, शम्भूनाथ द्विवेदी, चन्द्रेश सिन्हा, मिलन साहू आरक्षक थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *