छ ग : दिनांक 27.06.2019 को थाना मिरतूर से उप निरीक्षक अजीब बेक, डीआरजी उप निरीक्षक सुनील तिर्की के हमराह जिला बल, डीआरजी का बल
नक्सली गस्त सर्चिग एवं फरार अरोपियों की पता तलाश हेतु मदपाल की ओर रवाना हुये थे। मदपाल के जंगल में 04 आरोपी, स्थायी वारण्टी 01.तेलाम पाण्डु पिता सुक्कू उम्र 26 वर्ष साकिन मदपाल , 02.सुखराम तेलाम पिता सोमलू उम्र 23 वर्ष साकिन मदपाल,
तथा मिरतूर के नक्सली अपराध में फरार नामजद अरोपी 03 सोम्बारू तेलाम पिता सन्नू उम्र 23 वर्ष साकिन मदपाल, 04.राजू राम तेलाम पिता लक्सू उम्र 26 वर्ष साकिन मदपाल को पकड़ा गया।
उक्त आरोपी सोम्बारू तेलाम तथा राजू राम तेलाम द्वारा दिनांक 23.06.2019 को मिरतूर साप्ताहिक बाजार में सहायक आरक्षक चैतूराम की धारदार हथियार से हत्या
करने की घटना में शामिल थे जिनके विरूद्ध थाना मिरतूर में अपराध क्रमांक 05/2019 धारा 302, 34 भादवि0 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया एवं तेलाम पाण्डु व सुखराम तेलाम का नक्सली अपराध में माननीय न्यायालय से जारी स्थायी वारण्ट होने से थाना मिरतूर में विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।