रायपुर : दिनॉक 24 जून को भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के धरसींवा विधानसभा एवं आरंग विधानसभा के 30 नवयुवको ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा , पूर्व विधायक धरसींवा देवजी पटेल , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ओ.पी. चौधरी , भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला महामंत्री अभिनेष कश्यप ,भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक बैस ,भाजयुमो प्रदेश प्रचार मंत्री अनुराग अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश साहू एवं जिला महामंत्री संचित तिवारी , भाजपा विधानसभा मंडल महामंत्री रोबिन साहू , भाजयुमो जिला उपाध्यछ सुरेंद्र वर्मा के समक्ष ,भाजयुमो जिला मंत्री फणेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में युवाओ ने भाजपा प्रवेश किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि देश में आज नेताओं की बड़ी कमी है। युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के आचार विचार को अपनाकर सुभाष जी के समान नेता शब्द का सम्मान बरकरार रखना है ।
कार्यक्रम में यूथ आईकॉन ओपी चौधरी ने बताया कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्रवाद की बात करती है ,और लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मंत्री धनेन्द्र साहू ,बल्लू सोनी , सुशील जलछत्री ,देवलाल धीवर ,देवेंद्र पटेल, महेश मानिकपुरी ,मुकेश चांवडा, ऐश्वर्या वर्मा ,राजेंद्र पटेल, प्रेमप्रकाश धीवर, प्रीतम निषाद, जीतेन्द्र वर्मा ,प्रशांत वर्मा, दीपक वर्मा ,विवेक कुर्रे ,दीपक लहरी गजेश्वर वर्मा, टीकमदास मानिकपुरी ,संजय देवांगन ,खिलेश देवांगन , चमनलाल धीवर, रवि चंद्राकर संजय साहू आदि नावप्रवेशित कार्यकर्ता उपस्थित थे।