रायपुर : सदन में गरमाया फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला,विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में लगाया प्रश्न,छग शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का उठा मामला,मामले में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा आज केवल मैने एक विभाग का प्रश्न पूछा है।चार कर्मचारियों को कब कब नियुक्ति दी गई…! किस जाति के आधार पर नियुक्ति दी गई..! किस आधार पर प्रमोशन दिया गया…!जब मैंने पूछा कि छानबीन समिति की बैठक कब हो रही है..एंपावर्ड कमिटी में इसकी बैठकें कब होती है…!
मुझे हाउस के अंदर संशोधन दिया गया कि एंपावर्ड कमिटी की बैठकें हो रही है।18 बार बैठक हुई लेकिन निराकरण नहीं हुआ।यह एक विभाग का है… अगली बार इस पूरे विषय में आयेंगे।आग्रह करेंगे कि एंपावर्ड कमिटी की बैठकें नियमित हों और ऐसे प्रकरणों का नियमित निराकरण हो।नियुक्ति अनुसूचित जाति जनजाति की थी।भर्ती एक जाति में और प्रमोशन पिछड़ा वर्ग में। एक ही व्यक्ति तीन जाति बताया है। वहीं जाति प्रमाण पत्र ईसाई का है।जिसके खिलाफ मामला है उसे प्रमोशन नहीं दिया जा सकता…मगर उसे प्रमोशन भी दिया गया है..फर्जी सर्टिफिकेट पर प्रमोशन दिया गया..
फिर छानबीन समिति की बैठक 18 बार हो गई और उसमें कोई निर्णय नहीं ले रहा है।पूरे मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए।ताकि पात्र और योग्य लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए।