रायपुर :- आज सिकल सेल दिवस के मौके पर रायपुर के मेडिकल कॉलेज में सिकल सेल जागरूक निशुल्क स्क्रीनिंग कार्यक्रम रखा गया जहा अलग अलग इलाकों से मितानिन और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए थे,, सीएम विष्णु देव साय ने कहा स्वास्थ्य विभाग सिकल सेल जैसी बीमारी के लिए चिंतित हैं, छत्तीसगढ़ के अंदर एक करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हुई है जिसमें से लगभग पौने 3 लाख लोगों में इसके लक्षण पाए गए है ,हमारे प्रधानमंत्री जी ने इस बीमारी को लेकर चिंता जाहिर की है ,छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग और ट्राइबल विभाग लगे हुए है ,हमारे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी इसके लिए चिंतित है और हमें लगता है जागरूकता जरूरी है,हमारी सरकार ट्राइबल विभाग के माध्यम से लोगो तक पहुंच रही है, हमारे देश के विद्वान शोध में लगे हुए हैं कि इस बीमारी का पूरी तरह इलाज ढूंढे और 2047 तक इस बीमारी से मुक्त बनाना है छत्तीसगढ़ को ।